राष्ट्रीय (20/09/2014) 
09 अभियुक्त अवैध हथियार व् 407 गाड़ी सहित गिरफ्तार
दिनांक 19.09.2014 को समय करीब 17.20 बजे थाना अरनियां जनपद बुलन्दषहर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति टाटा 407 गाडी में सवार खुर्जा की तरफ से अलीगढ की ओर जाने वाले हैै। स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त सूचना को गम्भीरता से लेते हुए जी0टी0 रोड पर ग्राम मुनी के पास चैकिंग करने लगी। दौराने चैकिंग उक्त टाटा गाडी में सवार कुछ संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये, जिनको पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो अभियुक्तो ने एक राय होकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया तथा पुलिस द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर 09 अभियुक्तो को मय टाटा 407 गाडी एवं अवैध असलाह सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। 
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1- सादिम पुत्र हबीब निवासी अकबरपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर।
2- शरीफ उर्फ दल्ली पुत्र जसौंदी निवासी रोहिन्दा थाना अरनियां जनपद बुलन्दशहर।
3- महबूब पुत्र अजमेरी निवासी उपरोक्त।
4- छैला पुत्र बक्शी निवासी उपरोक्त।
5- शहजाद पुत्र मोती बंजारा निवासी उपरोक्त।
6- शेरखान पुत्र जसौंदी निवासी उपरोक्त।
7- अजीज पुत्र नत्थू निवासी मुरका थाना सवरौली जनपद एटा।
8- जैनुल पुत्र नत्थू निवासी उपरोक्त।
9- कलुआ पुत्र हरिसिंह निवासी सैदपुरा थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर।
बरामदगी-
1. 01 गाडी टाटा 407 नं0 यू0पी0-13टी-6373।
2. 01 तमंचा 315 बोर मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस।
3- 01 छुरी व 02 चाकू।

उपरोक्त अभियुक्तो ने पूछताछ पर बताया कि हम जनपद अलीगढ मे पशु चोरी करने के जा रहे थे तथा अभियुक्तो के पास टाटा 407 गाडी के कोई भी कागजात नही पाये गये। उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अरनियां पर मु0अ0सं0-132/2014 धारा 147,148,149,307 भादवि (पुलिस मुठभेड), मु0अ0सं0-133 से 136/2014 धारा 25 शस्त्र अधि0 व धारा 4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
अनिल कुमार सिंह 
9412429401
.

Copyright @ 2019.