राष्ट्रीय (20/09/2014) 
22 सितम्बर को प्रोफेसर राम गोपाल करेंगे सखी हेल्प लाइन का शुभारम्भ


कलैक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सुश्री निधि केसरवानी ने दिनांक 22 सितम्बर 2014 को पुलिस लाइन के मैदान में महिला उत्पीडन के विरूद्व सखी महिला हेल्पलाइन एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि सूचना वैवासाइट के सुभारम्भ कार्यक्रम से जुडे अधिकारियों को कार्यक्रम के लिए दिये गये कार्याे के प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि यह कार्यक्रम महिला उत्पीडन को रोकने एवं किसानों को कृषि से सम्बंधित नयी-नयी जानकारियाॅ एस0एम0एस0 उपलब्ध करायी जायेगी और यह कार्यक्रम जनहित से सम्बंधित है। अतः कार्यक्रम को सुव्यस्थित सम्पन्न कराने के लिए जिस विभाग के अधिकारी को जो कार्य सौपा गया है, उस कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएॅ।


जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 22 सितम्बर को पुलिस लाइन के मैदान में दोनो कार्यक्रमों का सुभारम्भ प्रो0 रामगोपाल यादव सांसद द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रातः 10 बजे किया जायेगा। उन्होने विभाग वार अधिकारियों को कार्यक्रम की दी गयी जिम्मेदारियों की प्रगति की जानकारी हासिल की। बैठक में यह भी जानकारी दी गयी कि विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाल लगाकर विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी। अतः अधिकारी योजनाओं से सम्बंधित प्रचार प्रसार सामग्री स्टालों में वितरण के लिए लगाये। इस कार्यक्रम में किसानों एवं महिलाओं को भी आमंत्रित किया गया है। समस्त राजकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी प्रतिभाग कर रहे है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र तक योजनाओं की जानकारी देना है। जिससे महिला अपराधो पर रोक लगायी जा सके। दूसरी ओर एस0एम0एस0 सेवा द्वारा किसान कृषि से सम्बंधित घर बैठे योजनाओं की दिन प्रति दिन जानकारी प्राप्त कर सके।

अनिल कुमार सिंह 

9412429401

Copyright @ 2019.