राष्ट्रीय (20/09/2014) 
स्कॉटलैंड के मतदान ने दिया एकता का संदेश : शशि थरूर
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता एवं लेखक शशि थरूर ने आज कहा कि स्कॉटलैंड में जनमतसंग्रह के परिणाम ने विश्व को एक ''अच्छा और स्वस्थ संकेत दिया है और यह भारत के लिए भी एकता का सबक हो सकता है।

स्कॉटलैंड वासियों द्वारा ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में निर्णायक तौर पर मतदान करने के बीच तिरूवनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा कि एक साथ रहने और एक साथ होने का एक साधारण सबक है। मेरा मानना है कि भारत वास्तव में यही है। उन्होंने कहा कि भारत में कई प्रांत हैं लेकिन हम एक देश के तौर पर साथ रहते हैं और हमारा राष्ट्रवाद इस क्षेत्रीयता पर हावी है। उनके अनुसार, उनका मानना है कि यह भारत की एक बड़ी मजबूती है। थरूर ने कहा कि स्कॉटलैंड ने यह संकेत दिया है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनने का विकल्प दिए जाने के बावजूद उन्होंने सह अस्तित्व को प्रमुखता दी। ''यह सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक अच्छा और स्वस्थ संकेत है।ÓÓ
Copyright @ 2019.