राष्ट्रीय (20/09/2014) 
अवैध खनन करने वालों पर पुलिस सख्त, आठ पकड़े
ग्रेटर नोएडा। थाना दनकौर पुलिस ने देर रात अट्टा गुजरान गांव में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान खनन करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि अट्टा गुजरान में खनन माफिया अवैध रूप से मिट्टी खोद रहे हैं,  तभी पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और खनन करने वालों को धर दबोचा। इस दौरान पुलिस ने पोपलेन मशीन, जेसीबी व कई डंफर भी जब्त कर लिए।
 

Copyright @ 2019.