राष्ट्रीय (20/09/2014) 
बेकाबू वैगन-आर पेड़ से टकराई, एक की मौत
नोएडा। सेक्टर-58 के पास देर रात एक बेकाबू वैगन-आर कार पेड़ से टकरा गई। वैगन-आर में केवल एक ही युवक सवार जो चला रहा था। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात विवेक नामक युवक एक आईटी कंपनी से शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह सेक्टर-58 के पास पहुंचा तो वैगन-आर की गति अधिक होने के कारण संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण वैगन-आर एक पेड़ से जा टकराई। वैगन-आर के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी चला रहे विवेक जब तक अस्पताल पहुंचते उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि तेज गति के कारण ही संतुलन बिगड़ा और गाड़ी पेड़ से टकरा गई।

Copyright @ 2019.