राष्ट्रीय (20/09/2014) 
रेलवे पुलिस ने चलाया अभियान बिना टिकट वाले पकड़े
दादरी। रेलवे पुलिस ने बिना टिकट के यात्रा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। आज इस क्रम में दादरी रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट चलने वाले दर्जन भर से अधिक लोगों को पकड़ा गया है।

दस्ते के प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि सुबह 7 बजे से पुलिस टीम उन लोगों को पकड़ रही है जो बिना टिकट यात्रा करते हैं। इसके अलावा जो ट्रेनों की छत पर यात्रा या महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं उन लोगों को पुलिस इस अभियान के तहत पकडऩे में जुटी है।
 

Copyright @ 2019.