राष्ट्रीय (20/09/2014) 
विद्युत आपूर्ति को सुधारना पहली प्राथमिकता: बाथम
नोएडा। शहर की नवनियुक्त विधायक विमला बाथम का कहना है कि शहर की विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

विधायक विमला बाथम ने कहा कि शहर में विद्युत व्यवस्था चौपट हो गई है। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति ने जितनी बाधा अब आ रही है पहले कभी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि इस समस्या की निदान के लिए हर स्तर तक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल लखनऊ में उन्होंने विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से इस बाबत चर्चा की।  विधायक ने बताया कि स्थानीय विद्युत अधिकारियों को भी चेतावनी दे दी गई है। अगर जल्द ही उन्होंने विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया तो मजबूरन हमें सड़क पर उतरना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति की गड़बड़ी के कारण उद्यमियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक इकाइयों में इसके चलते उत्पादन काफी कम हो गया है। 

Copyright @ 2019.