राष्ट्रीय (20/09/2014) 
नई उभरती अभिनेत्री प्रियंका सागर .. सरफराज़ सिद्दीक़ी
नई उभरती अदाकारा प्रियंका सागर आज कल काफी चर्चा में है। अपने पहले कॉमेडी प्ले, ”कल्लू नाई एम.बी.बी.एस“ से सुर्खियों में आई प्रियंका को प्रैस और जनता ने बहुत सराहा है। प्ले की सफलता से प्रभावित हो कर प्ले के डायरेक्टर मेहदी हसन अमरोहवी, अमरोहा के माधो सिनेप्लैक्स में 28, 29, 30 सितम्बर को तीन शो कर रहे हैं।

प्ले से चर्चा में आई प्रियंका डायरैक्टर प्रदीप भाटिया के आगामी सीरियलों के लिये कास्ट कर ली गई है। इसके अलावा राइटर दिलशाद अमरोहवी के दो सीरियलों में भी प्रियंका सागर अपने अभिनय का जलवा दिखायेंगी।
प्रियंका सागर जिस तेजी से तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रही है उस से लगता है कि कल वो एक बड़ी अदाकारा बनकर उभरेंगी।

Copyright @ 2019.