राष्ट्रीय (19/09/2014)
डाक्टर की लापरवाही महिला की जान पर पड़ी भारी

नोएडा। भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले
डाक्टर की लापरवाही ने महिला के जान पर भारी पड़ गई। कोतवाली सेक्टर-49
क्षेत्र स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में बृहस्पतिवार दोपहर को गर्भवती महिला
को भर्ती कराया गया। उसकी डिलीवरी के बाद मौत हो गई। हालांकि उसका नवजात
शिशु स्वस्थ है। महिला की मौत से गुस्साए परिजन ने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर
हंगामा शुरू कर दिया। इससे घबराए कर्मी अस्पताल छोड़कर भाग गए। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस समझा बुझाकर मामले का शांत कराने में जुटी रही। 1बंटी नगला चरणदास गांव में रहते हैं। उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी रीता उर्फ सुनीता को लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी डिलीवरी के बाद मौत हो गई। इसके बाद बंटी ने गांव से लोगों को बुला लिया। बताया जा रहा है कि करीब सौ लोग बरौला स्थित अस्पातल पहुंच गए। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोडफ़ोड़ की। इस दौरान ग्रामीण और अस्पताल कर्मियों के बीच कई बार झड़प भी हुई। हालांकि ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ देखकर कर्मी अस्पताल छोड़ कर भाग गए। घटना की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर रही थी, लेकिन किसी भी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया था। |
Copyright @ 2019.