राष्ट्रीय (19/09/2014) 
नोएडा फिजिकल कॉलेज ने लहराया परचम
ग्रेटर नोएडा। नोएडा कालेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के छात्रों ने पंजाब व हैदराबाद में आयोजित खेल प्रतियोगिता में परचम लहराया है। वुशू कप के लिए हुए ट्रायल में चार छात्रों का चयन हुआ है।

प्रतियोगिता 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच अरुण नागर, राहुल भाटी, मिंटू नागर व प्रदीप भाटी का चयन किया गया है। अरुण नागर का चयन एशियाई खेल के लिए किया गया था। पहले चरण की चयन प्रतियोगिता गाजियाबाद 19 से 21 जनवरी को आयोजित की गई थी। एशियाई खेल के लिए चयनित खिलाडिय़ों के लिए भोपाल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था।
नोएडा कालेज आफ एजुकेशन की छात्र ने राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन कर प्रतिभा का लोहा मनवाया व गांव सहित माता पिता का नाम रोशन किया है। बैचलर ऑफ फिजिकल एजूकेशन पाठयक्रम में प्रथम वर्ष की छात्र नीतू ने पंजाब के लुधियाना में आयोजित 13 से 14 सितंबर के बीच दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर कालेज व जनपद को गौरवान्वित किया है। नीतू ने यह उपलब्धि 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्राप्त किया है।
इस संबंध में कालेज के चेयरमैन सुशील राजपूत ने सभी छात्रों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। कालेज के छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमें खुशी है कि हमारी मेहनत के रंग में छात्र रंग रहे हैं। छात्रों की सफलता हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। हमेशा कॉलेज के छात्रों को खेल-कूद के लिए बढ़ावा दिया जाता है। 

Copyright @ 2019.