राष्ट्रीय (19/09/2014) 
नहीं खाने दी घर की बिरयानी तो धोनी ने छोड़ा होटल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स हैदराबाद का एक फाइव स्टार होटल इसलिए छोड़कर चली गई क्योंकि उन्हें घर की बनी बिरयानी नहीं खाने दी गई। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी और टीम के लिए भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायडू के घर से बिरयानी आई थी, लेकिन होटल प्रबंधन ने बाहर का खाना अपने यहां लाने से इनकार कर दिया।

इस वाकये से धोनी इतना नाराज हुए कि तुंरत ही वो और उनकी टीम होटल छोड़कर चली गई। खास बात ये कि धोनी के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड और चैंपियंस लीग टी-20 के अधिकारी भी होटल छोड़कर चले गए। फिलहाल चैंपियंस लीग टी-20 का टूर्नामेंट चल रहा है। इसमें धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स भी शिरकत कर रही है।
बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स से एक मैच से पहले मंगलवार को धोनी और उनकी टीम हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में फाइव स्टार होटल ग्रांड काकातिया में ठहरी थी।

Copyright @ 2019.