राष्ट्रीय (19/09/2014) 
वर्मा बने भारत में अमेरिका के नए राजदूत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के रिचर्ड राहुल वर्मा को भारत में अमेरिका का नया राजदूत मनोनीत किया है। रिचर्ड वर्मा नई दिल्ली में इस शीर्ष अमेरिकी राजनयिक पद पर अपनी सेवाएं देने वाले भारतीय मूल के पहले अमेरिकी होंगे। रिचर्ड वर्मा विधायी मामलों के विदेश उप मंत्री रह चुके हैं। फिलहाल वो एक अमेरिकी लॉ फर्म के साथ बतौर सीनियर काउंसलर काम कर रहे हैं। इस कंपनी की चेयरपर्सन पूर्व अमेरिकी विदेशमंत्री मेडलीन अलब्राइट हैं। बता दें कि भारत में अमेरिकी राजदूत का पद नैंसी पॉवेल के जाने के बाद से खाली है। 
Copyright @ 2019.