राष्ट्रीय (19/09/2014)
फ्लाइट से मंत्री सीतारमण का सूटकेस गायब!
नई दिल्ली। जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों
की बैठक में हिस्सा लेने ऑस्ट्रेलिया जा रही निर्मला सीतारमण का सामान
गायब हो गया। निर्मला सीतारमण एयर इंडिया की फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया के
केयर्न्स शहर जा रही थीं। तभी उनका सामान गायब हो गया। निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया है कि उनके कपड़ों से भरा सूटकेस एयर इंडिया की फ्लाइट से गायब हो गया है। सूटकेस गायब होने की जानकारी उन्हें तब मिली जब एयर इंडिया की फ्लाइट सिडनी पहुंची। सिडनी से उन्हें केयर्न्स के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकडऩी थी। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनका कपड़ों से भरा सूटकेस गायब हो गया है। |
Copyright @ 2019.