राष्ट्रीय (19/09/2014) 
सुषमा करेंगी नालंदा युनिवर्सिटी का उद्घाटन
पटना। बिहार के अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय का औपचारिक उद्घाटन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज करेंगी। राजगीर के अंतरराष्टï्रीय कन्वेंशन सेन्टर में आयोजित इस उद्घाटन समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और विश्वविद्यालय के बोर्ड के सदस्य मेघनाद देसाई भी शामिल होंगे। नालंदा जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, विदेश मंत्री पहले पटना पहुंचेंगी और हेलीकॉप्टर से नालंदा जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में एक सितंबर से ही दो विषयों हिस्टोरिकल स्टडीज और इकोलॉजी एंड इन्वायरमेंट स्टडीज की पढ़ाई शुरू हो गई है।
Copyright @ 2019.