राष्ट्रीय (19/09/2014) 
कोलकाता में टैक्सी हड़ताल से लोग परेशान
नई दिल्ली। कोलकाता में टैक्सी हड़ताल का आज दूसरा दिन है।  जिस वजह से दफ्तर जाने वाले लोगों और रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सीटू समेत 5 ट्रेड यूनियन नें हड़ताल का समर्थन कर रही हैं।
राज्य सरकार से किराया बढ़ाने की मांग को लेकर टैक्सी यूनियन हड़ताल पर हैं। इसके अलावा ये लोग 450 टैक्सी चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को समाप्त करने और यात्रियों को ले जाने से इंकार करने पर 3,000 रपये के जुर्माने पर रोक लगाने की मांग भी कर रहे हैं। 
Copyright @ 2019.