राष्ट्रीय (19/09/2014) 
बाढ़ पीडि़तों की मदद को आगे आए नोएडावासी
नोएडा। जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से लोग कुदरत की मार झेल रहे हैं उसे टाला तो जा नहीं सकता लेकिन उनकी मदद के लिए नोएडावासियों ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन व अन्य संस्थाओं की ओर से बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री से भरे कई ट्रक रवाना किए गए हैं।

इंदिरा कला केन्द्र से हरी झंडी दिखा कर प्राधिकरण के एसीईओ पीके अग्रवाल, विजय यादव, एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन, उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, वीके सेठ व नोएडा एम्प्लाईज एसो. के अध्यक्ष कुशलपाल व महासचिव अशोक शर्मा आदि ने ट्रकों को रवाना किया।
नोएडा से और भी संस्थाएं मदद के लिए आगे आ रही हैं। इस क्रम में नोएडा लोकमंच की ओर से शनिवार को डॉक्टरों की टीम के साथ दवाईयां जम्मू-कश्मीर भेजी जाएंगी। यह जानकारी नोएडा लोकमंच के अध्यक्ष महेश सक्सेना ने दी। डॉक्टरों की टीम को रवाना नई विधायक विमला बाथम करेंगी।

Copyright @ 2019.