राष्ट्रीय (19/09/2014) 
कंपनी में कर्मचारी की झुलस कर मौत
दादरी। थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत अवधी फायर रेड कंपनी में देर रात एक कर्मचारी की झुलस कर मौत हो गई। आग कैसे लगी इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बादलपुर औद्योगिक क्षेत्र में आग से बचने के उपकरण बनाने वाली कंपनी में रामगोपाल पुत्र हरीया सिंह कई सालों से काम कर रहा था। देर रात अचानक से कंपनी के एक हिस्से में आग लग गई जिसे वह बुझाने लगा। बुझाते-बुझाते वह खुद आग की चपेट में आ गया।
वह लगभग 70 प्रतिशत जल चुका था। जब कंपनी के अन्य कर्मचारी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में 'जय हिन्द जनाबÓ ने कंपनी के मैनेजर और मालिक से बात करनी चाही मगर वे लोग उपलब्ध न हो सके। रामगोपाल के परिजन इसके पीछे कंपनी की लापरवाही बता रहे हैं।

Copyright @ 2019.