राष्ट्रीय (19/09/2014) 
भारतीय मुसलमान देश के लिए जिएगा भी और मरेगा भी : पीएम
नई दिल्ली। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में अलकायदा के नई शाखा खोलने पर कहा कि अलकायदा को लगता है कि वो भारतीय मुसलमान को भड़काकर या किसी और तरीके से अपने पक्ष में कर सकता है तो यह उसकी सबसे बड़ी गलतफहमी है। भारतीय मुसलमान कभी भी अलकायदा का साथ नहीं देगा। भारतीय मुसलमान अपने देश के लिए ही जीता है और देश के लिए ही मरेगा।

पीएम मोदी ने उक्त बातें अमेरिका जाने से पहले एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों में उतार चढ़ाव आते रहे हैं लेकिन अमेरिका के साथ संबंध और भी बेहतर हो सकते हैं।
अलकायदा की भारत में पैर पसारने की धमकी पर मोदी ने कहा कि भारतीय मुसलमान अलकायदा के इशारों पर नाचने वाले नहीं है। भारतीय मुसलमान भारत के लिए जीते है, वे भारत के लिए ही मरेंगे।
भारतीय मुसलमान कभी भारत की बुरा नहीं चाहेंगे। भारतीय मुसलमानों की देशभक्ति पर कभी भी सवाल नहीं उठाया जा सकता। 

Copyright @ 2019.