राष्ट्रीय (18/09/2014) 
5000 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
आज दिनांक 18.09.2014 को समय करीब 06.15 बजे प्रातः थाना छतारी पुलिस ने वर्ष-2011 से हत्या में फरार चल रहे वांछित अपराधी बबलू पुत्र चतरसिंह निवासी ग्राम दाऊदपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर को मुखबिर की सूचना पर छतारी दौराहे से गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।

2-        अभियुक्त बबलू उपरोक्त ने दिनांक 20.11.2011 को अपने ही गांव दाऊदपुर के मुनेश पुत्र रमेश की रात्रि मे घेर मे सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0सं0-813/2011 धारा 302 भादवि पंजीकृत है। जिसमे अभियुक्त बबलू उपरोक्त वांछित चल रहा था।

3-        उपरोक्त अभियुक्त बबलू पर दिनांक 20.12.2012 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बुलन्दशहर द्वारा रूपये 5,000/-का इनाम घोषित किया गया था। उपरोक्त अभियुक्त बबलू शातिर किस्म का अपराधी है।
अनिल कुमार सिंह
9412429401

Copyright @ 2019.