राष्ट्रीय (02/09/2014) 
12 साल से भगौडा आरोपी गिरफ्तार
कैथल 02 सितम्बर (राजकुमार अग्रवाल ) अवैध शस्त्र रखने के मामले में वांछित जिला हिसार वासी भगौड़े आरोपी को क्राईम ब्रांच ने करीब 12 वर्ष उपरांत पुन: काबु करते हुए शस्त्र अधिनियम तहत गिरफ्तार कर लिया है। भगौड़ा आरोपी करीब 7 वर्ष से वांछित आरोपी था। 

आरोपी के खिलाफ अदालत के आदेश की अनदेखी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है तथा आरोपी को आज न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया 10 अक्टूबर 02 के दिन पुलिस ने मोठ लुहारी थाना नारनौंद जिला 

हिसार वासी काला को 315 बोर के अवैध पिस्तौल समेत काबु करते हुए गिरफ्तार किया था। मामला न्यायालय के सुपर्द करने उपरांत आरोपी अदालत से जमानत हासिल कर भूमिगत हो गया, तो न्यायालय ने उसे 6 अप्रैल 06 को पीओ करार दे दिया था। प्रवक्ता ने बताया 

सीआईए पुलिस के जांच अधिकारी सह चालक एएसआई सुरेंद्र ङ्क्षसह ने भगौड़े आरोपी को करीब 12 वर्ष बाद पुन: गिरफ्तार कर लिया है।
Copyright @ 2019.