राष्ट्रीय (01/09/2014)
सूखाग्रस्त घोषित हुआ नोएडा

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा को भी
सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है। यानि यहां से वसूली जाने वाली विभिन्न प्रकार
की राशियों में अब कमी आएगी। यह जानकारी विधानसभा चुनाव प्रभारी मुजाहिद
किदवई ने दी। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह विकासवादी पार्टी है। बिजली के मुद्दे पर मुजाहिद किदवई ने कहा कि शहर को भरपूर बिजली मिल रही है। 22-22 घंटे बिजली दी जा रही है। यदि कोई तकनीकी फॉल्ट होता है तभी जाकर बिजली काटी जा रही है। उन्होंने स्पष्टï शब्दों में कहा कि यदि बिना किसी फॉल्ट के बिजली काटी जाए तो लोग इसकी शिकायत शासन से कर सकते हैं। मुजाहिद किदवई ने कहा कि उप चुनाव में समाजवादी पार्टी केवल विकास के नाम पर वोट मांग रही है। शहर की कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नए थाने बनाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। यदि उनकी प्रत्याशी विजयी हासिल करती है तो यहां के विकास में वह अहम भूमिका निभाएंगी। |
Copyright @ 2019.