राष्ट्रीय (11/07/2014) 
हरियाणा में कंप्यूटर प्रोफेशनल्स एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर
हरियाणा प्रदेश के कंप्यूटर प्रोफेशनल्स आज एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि 2 साल पूरा कर चुके सभी कर्मचारियों को सरकार रेगुलर करने का काम करे। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने उनके साथ वायदा खिलाफी की है उन्हें पंचकुला में प्रदर्शन के दौरान एक सप्ताह में सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन वो पूरा नही हुआ। कर्मचारियों ने कहा कि 13 तारीख को जींद में कार्यकारणी की बैठक बुला कर आन्दोलन को तेज करने का निर्णय लिया जाएगा। 

 à¤¸à¤°à¤•ारी विभागों में कार्यरत कंप्यूटर प्रोफेशनल्स एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर है ,इनके हड़ताल पर जाने से सभी विभागों का काम आज पूरी तरह से ठप पड़ा है। हरियाणा सरकार की हाय तौबा करते यह कंप्यूटर प्रोफेशनल खुद को रेगुलर करने की मांग कर रहे हैं।  à¤¦à¤°à¤…सल इनका कहना है कि विभागों का कंप्यूटरीकरण हुए लगभग 15 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी इन्हें सरकार द्वारा रेगुलर नही किया गया है। बल्कि सभी सरकारी विभागों का काम कंप्यूटर के भरोसे ही है। इनका कहना है कि 2 साल पूरा कर चुके कर्मचारी को सरकार रेगुलर करे। इन्होने चेतावनी दी है की सरकार जल्द फैंसला ले अन्यथा यह लोग आने वाली 13 जुलाई को जींद में कार्यकारणी की बैठक करेंगे और इसमें यह आन्दोलन को तेज करने का फैंसला लेंगे।  à¤‡à¤¨à¤•ा कहना है की बात नही बनी तो यह 20 तारीख को रोहतक में सर्व कर्मचारी संघ के काल को भी समर्थन दे सकते हैं। 

कंप्यूटर प्रोफेशनलस एक दिन की हड़ताल पर हैं और सरकारी विभागों का काम काज आज पूरी तरह से बंद पड़ा है और कंप्यूटर न चलने से लोगो के काम नही हो पा रहे हैं।  à¤à¤¸à¤¡à¥€à¤à¤® दफ्तर में लाईसेंस के काम से आ रहे लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें दफ्तर खाली देख वापिस लोटना पड़ रहा है।

Copyright @ 2019.