राष्ट्रीय (04/06/2014) 
ग्राम दस्तूरा में चोरों ने दिया, एक बड़ी चोरी को अंजाम
चोला चैकी (राहुल सोलंकी/आशीष अग्रवाल) चोला चैकी के ग्राम दस्तूरा में बीती रात चोरों ने किसान के घर कहर बरपाया, चोरों ने बेखौफ होकर चोरी को अंजाम दिया। पीडि़त ने करीब 1 लाख से अधिक सामान और नगदी का चोरी होना बताया।
बीती रात चोरों ने ग्राम दस्तूरा के लालबाबू उर्फ नरेन्द्र पुत्र लखीचन्द के घर को अपना निशाना बनाया। पीडि़त के अनुसार पीडि़त का परिवार अधिक गर्मी होने के कारण घर के आंगन में सोया हुआ था। पीडि़त की पत्नी जब सुबह उठकर अपने कमरे में गयी तो अन्दर का नजारा देखकर सन्न रह गयी। कमरे में चारों तरफ सामान बिखरा हुआ था। लेकिन जैसे ही उसकी नजर दीवार के पीछे हुए कूमल पर गयी तो उसे समझते देर नहीं लगी और उसने बाहर आकर शोर मचा मचाया।
पीडि़त के और भाई भी पीडि़त के घर के नजदीक रहते हैं। शोर सुनकर पीडि़त के परिवार जन और पड़ोसी भी घटनास्थल की तरफ दौड़े और घर के पीछे खेतों की तरफ गये। घर के पीछे कुछ दूरी पर खेतों में अटैची और सन्दूक खुले पड़े थे। और सामान बिखरा पड़ा था। पीडि़त की पत्नी ने घर से करीब 18 हजार की नगदी और करीब लाखों रूपये के चाँदी और सोने के आभूषण चोरी होना बताया।
पीडि़त के एक पड़ौसी ने बताया की रात करीब 1 बजे कुत्तों के भूसने पर जब में जागा तो खेतों में करीब बड़ी लाईट की रोशनी दिखाई दी जिसे देखकर मैंने सोचा कि शायद पड़ोसी अपने खतों की सिंचाई कर रहा है। इससे लगता है कि चोरों ने घर के एक खेत पीछे बेखैफ होकर बड़े ही इत्मीनान से अलैची और सन्दूक के ताले तोड़कर नगदी और जेवरातों से अपना हाथ साफ किया।
बताते चलें पीडि़त का घर गांव के दूसरे छोर पर आखीर में बना हुआ है। और पीडि़त के घर के पीछे अधिकांश खेत हैं। पंजाब केसरी की टीम सुबह जब घटनास्थल पर पहुँची तो पीडि़त के घर आने जाने वाले ग्रामीणों का तांता लगा हुआ था। सूचना पर पहँुची विघैपुर भट्टा पुलिस मौका मायना कर रही थी। पीडि़त ने चोरी होने की तहरीर पुलिस को दे दी।

Copyright @ 2019.