राष्ट्रीय (02/06/2014) 
महिला संगठित होकर कार्य करें: देवना सिंह
गुलावठी। विजय ग्रामोद्योग विकास संस्थान भटौना द्वारा आयोजित महिला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ ग्राम असावर के पंचायती भवन में किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को सम्बोंधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष श्रीमति देवना सिंह ने कहा कि आज का युग महिला सशक्तिकरण का युग है। आज महिला और पुरूष बराबर की हकदार है। इसके लिए महिलाओं को संगठित होकर कार्य करना चाहिए।
संस्था के सचिव चौधरी महक सिंह ने कहा कि महिला सिलाई प्रशिक्षण से महिलाएं  न केवल स्व: रोजगार स्थापित कर सकती है। अपितु आत्मनिर्भर भी बन सकती है। इस अवसर पर कुवंरपाल सिंह, श्यौदान सिंह, देवेन्द्र सिंह, हेम सिंह, मोनिका, पूजा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी महक सिंह व संचालन पूजा ने किया।
Copyright @ 2019.