राष्ट्रीय (01/06/2014) 
डा0 भोला सिंह का कार्यकर्ताओ ने भव्य किया स्वागत
(मुकेश कुमार 9528950006)शिकारपुर-  बुलन्दशहर लोकसभा के सांसद डा0 भोला ंिसह सूर्यवंशी की रीकार्ड तोड़ जीत के बाद शिकारपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लोगो ने जबरदस्त स्वागत किया। डा0 भोला सिह के आगमन पर शिकारपुर बाइपास पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिये एकत्रित हुये और फूलो की माला पहनाकर पूरे बाजार में स्वागत किया।
डा0 भोला सिंह ने खुर्जा अडडे पर बाबा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को माला पहनाई। डा0 भोला सिह के शिकारपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मिस्ठान वितरित किया। ढोल नगाडो व आतीशबाजी के साथ डा0 भोला सिंह सूर्यवंशी का स्वागत किया गया। उनके साथ मौजूद सैकडों कार्यकर्ताओं ने डा0 भोला जिन्दावाद मा0 कल्याण सिह जिन्दाबाद नरेन्द ्रमोदी जिन्दा बाद के नारे लगाये।
राकेश मामा के यहा गौतम व वदेप्राकश शर्मा रमेश चन्दशर्मा आदि कार्यकर्ताओ ने फूलो से स्वाबत किया। और मिठाई वितरित की। बड़ा बाजार छोटा बाजार अग्रवाल धर्मशाला में स्वागत समारोह हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष डीकेशर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह, पूर्व विधायक महेन्द्र वाल्मिकी, जयप्रकाश गुप्ता, नरेश सिंघल, टिकलू शर्मा, संजय चैधरी, नितिन चैधरी, विजेन्द्र शर्मा, जगदीश प्रसाद सैनी, डा0 मागे, गौतम, सुनील सैनी, वीवू सूर्यवंशी, पंकज शर्मा, आदि सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी कार्यकर्ताओ ने बिजली की समस्या को लेकर क्षेत्रीय ससंाद डा0 भोला सिह सूर्यवंशी से प्रदेश सरकार को वरखास्त कराने की मांग की। व बुलन्दशहर से दिल्ली रेलवे लाईन की मांग की। डा0 भोला सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रदेश सरकार की हर गतिविधि पर नजर हैै। अब ज्यादा सहन नही किया जायेगा। समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जायेगा।
Copyright @ 2019.