राष्ट्रीय (31/05/2014) 
झाझर में गौमाता पाल रही दो भैंस के लवाड़ो को
झाझर (राहुल सोलंकी/आशीष अग्रवाल) ग्राम झाझर में एक अदभुद नजारा देखा जा रहा है। राजेन्द्र सिंह भाटी निवासी रूस्तमपुर जो झाझर में करीब 3 वर्षों से स्थाई रूप से रहकर अपने परिवार को भरण पोषण कर रहे है। उनकी सूचना पर जब पंजाब केसरी की टीम उनके निवास पर पहुँची तो कुदरत का अजीब नजारा देखकर दंग रह गयी। इंसानों में जो बात नहीं रही वह जानवर में देखने को मिली गाय का नाम जानकी बताया जो लगभग डेढ़ साल से भैंस के लवाड़ों को अपना दूध पिला रही है और दूध ही नहीं माँ की तरफ प्यार भी करती है।
मिडिया टीम की खबर सुनकर कई पडौसी भी जमा हो गये। कई के मुँह से सुनने को मिला कि यह किसी पिछले जन्म का संस्कार भी हो सकता जो इस जन्म में पूरा किया जा रहा है। सुनने में तो अजीब सा लगता था जब अंग्रेज कहते थे कि यह कैसा देश है जहां पत्थर भी पूजे जाते है। लेकिन ऐसी घटनाओं को देखकर क्या लगता होगा जरा आप भी सोचकर देखो।
Copyright @ 2019.