राष्ट्रीय (26/05/2014) 
कार की टक्कर से बृद्ध घायल
गुलावठी, २६ मई (सैनी): गुलावठी हापुड़ मार्ग पर कार की टक्कर से एक बृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार गांव सलोनी निवासी ६० वर्षीय बृद्ध चरन सिंह किसी कार्य से कहीं जा रहा था। गुलावठी हापुड़ मार्ग पर सामने से तेज गति से आ रही एक कार ने वृद्ध को टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि जिस कार ने वृद्ध को टक्कर मारी थी वह बारात की कार थी और उसमें दूल्हा अपने साथियों के साथ सवार था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
Copyright @ 2019.