राष्ट्रीय (26/05/2014)
जनरल बिक्रम सिंह का जयपुर दौरा
सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने 23 मई 2014 को दक्षिण पश्चिम कमान
मुख्यालय का दौरा किया। दक्षिण पश्चिम कमान के जीओसी-इन-सी, लेफ्टिनेंट
जनरल अरूण कुमार साहनी ने सेना प्रमुख को दक्षिण पश्चिम सेना की संचालन
तैयारियों की संक्षेप में जानकारी दी। जनरल बिक्रम सिंह ने बाद में दक्षिण पश्चिम कमान मुख्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया तथा अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने ईमानदारी, सच्चाई, प्रतिबद्धता तथा समर्पण की भावना पर बल दिया। उन्होंने सेना के भूतपूर्व सदस्यों के साथ नियमित बातचीत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। |
Copyright @ 2019.