राष्ट्रीय (22/05/2014) 
प्रधान के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
गुलावठी। गुलावठी के निकटवर्ती समाना में बीपीएल व अंत्योदय कार्ड के पात्रों के मामले में प्रधान पर कोई मीटिंग बुलाए मनमानी करने का आरोप लगाते हुए गांव की महिलाओं ने तहसील दिवस में शिकायत की तथा प्रदर्शन भी किया।
गांव की महिला रेखा, संगीता, अनिता, हेमलता, मीना, भगवान देवी आदि ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह राशन लेने गई तो डीलर ने बताया कि उनके नाम अब बीपीएल सूची से ग्राम प्रधान ने काट दिए है। जिसमें ग्राम सचिव की मिली भगत है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान ने कुछ लोगों से अवैध वसूली करके आपात्रों के नाम इस सूची में जोड़ दिए है। जबकि पूर्व के नामों को काट दिया गया है। जिसे लेकर गांव में तनाव का माहौल है।
उन्होंने मांग की है कि पात्रों की जांच किसी अन्य अधिकारी से कराकर पात्रों को सूची में स्थान दिया जाए। वहीं ग्राम सपनावत निवासी शिवकुमार राणा ने भी अपने गांव के राशन डीलर पर भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि राशन डीलर की मनमानी से लोग परेशान है वे कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई है।
Copyright @ 2019.