राष्ट्रीय (22/05/2014) 
गर्मी का प्रकोप बढते ही बिजली गायव
(मुकेश कुमार 9528950006)शिकारपुर- शिकारपुर नगर के भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुहैल अंसारी व भाजपा अल्पसंख्क महिला मोर्चा की जिला महामंत्री शमा परवीन मंसूरी ने पंजाब केसरी से प्रेस वार्ता में कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होते ही प्रदेश सरकार ने जनता से अपनी हार का बदला लेना शुरू कर दिया है। 24 घंटे में बिजली मात्र पांच से छः घंटे ही आ पाती हैै। रात को नौ बजे आती हैै। कई बार चली जाती है। एक बजे भाग जाती हैै।
सुबह दस बजे आती हैै। दो बजे भाग जाती हैै। इसमें भी कई बार टिरप के साथ लौ बोल्टेज रहते है। क्षेत्र के कई लोग विधायक जी से मिलने लखनउ गये और बिजली की समस्या बताई तो विधायक जी झल्ला उठे और बोले जब मांेदी को वोट दी है। तो मोदी से ही बिजली लो। बेचारे लोग वापस आ गये। बेचारी जनता का इसमें क्या दोष है।
प्रदेश सरकार ने जिन्हे लेपटाप दिये उन्होने उन्हे वोट दिये। लेप्टाप चलाने के लिये भी बिजली चाहिये बगैर बिजली के प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये लेपटाप नही चलेगे। ने कहा कि बिजली का बटन प्रदेश सरकार के हाथ में है। अगर प्रदेश सरकार अब भी नही सभली तो आने वाले लोकसभा चुनावों में बसपा की तरह उसका भी सफाया हो जायेगा। बिजली की समस्या को लेकर जनता में जबरदस्त रोष हैै।
भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बसी हैदर लवली ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली नही आने के कारण इन्वेटर सोपीश बने हैै। दिन में आग उगलता सूरज रात के समय मच्छर नही सोने देते ऐसे समय में लोग बिजली विभाग व पदेश सरकार को कोसते हैै। इस अवसर पर अब्दुल कुदुस अंसारी, शमा परवीन, सलमान हैदर, सुहेल अंसारी, बसी हैदर, अली अख्तर शानू, सफाहत हुसैन, आदि लोग मौजूद रहेे।

Copyright @ 2019.