राष्ट्रीय (19/05/2014) 
रालोद कार्यकर्ताओं ने की अजित के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश
गुलावठी। रालोद कार्यकर्ताओं की एक बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव युवा डॉ. रूपेन्द्र सिंह तेवतिया ने की। उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने जनता के लिए दिल से कार्य किया है। लोगों ने भले की भावनाओं में बहकर उन्हें अस्वीकार कर दिया हो लेकिन वह दिल में हमेशा काबिज रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव तो हार जीत के होते ही है।
केन्द्र में उन्हें जब भी मंत्री बनने का मौका मिला तब उन्होंने किसान व मजदूरों के हित के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें अपने दिलों से नही निकाल सकते। इस मौके पर मेरठ मंडल सचिव अर्जुन सिंह तेवतिया, लख्मी सिंह, टिल्लू चौधरी, राजेन्द्र बाबू, कुवंर सिंह, अरविन्द आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Copyright @ 2019.