राष्ट्रीय (15/05/2014)
झाझर में बस यात्रियों के बैठने का स्थान केवल नमूना
झाझर (राहुल सोलंकी) पुराना बस स्टैण्ड झाझर के पास राज्य सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए सभी जगह अपने कोटे से यात्री शैडों का निर्माण कराया था। झाझर में उस समय के तत्कालीन राजस्व मंत्री रवि गौतम द्वारा इसका अनावरण किया था। आज इसकी हालत पड़ौस के दुकानदारों ने गंदगी और फर्नीचर के भूसे से इतनी खराब कर दी है कि इसमें बैठना तो दूर की बात खड़ा होना भी दुष्वार है। मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित यह यात्री शेड किसी भी आते जाते में प्रशासनिक अधिकारी को नहीं दिखाई दिया यह बड़ा दुखद विषय है। |
Copyright @ 2019.