राष्ट्रीय (02/12/2013) 
दिल्ली में विकास के बल पर चुनाव जीतेगी कांग्रेस- अरविन्दर सिंह लवली
02 दिसम्बर 2013।। पूर्वी दिल्ली।।  गांधीनगर के विधायक अरविन्दर सिंह लवली ने आज राजगढ़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां जो सिर्फ चुनाव के समय दिखाई देती है वह बड़े-बड़े वायदे कर लोगों को गुमराह करने में लगी हुई है और कांग्रेस पर उल्टे-पुल्टे बेबुनियाद आरोप लगाने में लगी हुई है। जबकी कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो विकास करके दिखाती है। कांग्रेस के अलावा किसी भी पार्टी के पास दिल्ली के लिए भविष्य में विकास की योजना नही है। उन्होंने कहा दिल्लीवासियों को इन समझना होगा और सर्तकता से उस पार्टी को वोंट करना होगा जो दिल्ली में लगातार विकास किया है। अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि समय नजदीक है और एक गलत निर्णय दिल्ली की खुशहाली छीन सकता है। उन्होंने कहा कि गांधीनगर से भाजपा और आमआदमी पार्टी के उम्मीदवार विश्वसनिय ही नहीं है तो जनसेवक तो हो ही नही सकते। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को उम्मीदवार मकानों की कंपलेंट कर लोगों को सताता रहता है वहीं भाजपा का उम्मीदवार ऐसा है जिसे भाजपा के लोग ही नहीं चाहते क्योकि वह कभी आम लोगों से जुड़ कर चलने वाला आदमी नहीं है। अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि गांधीनगर में 15 साल से लगातार विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि बिजली ग्रीड, समुदाय भवन, स्कूल, सड़क, डिस्पेंसरी, नाले, पार्किग, अंडर पास, फुट ओवर ब्रिज कांग्रेस की सरकार के प्रयास से ही गांधीनगर में बनी। अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने ही अनुसूचित जाति, गरीबों, जरूरतमंदों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के कल्याण और उत्थान के लिए कदम उठाये हैं। इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र की स्कीमों को भी अधिक सार्थक और विस्तृत बनाया जाएगा। कांग्रेस ने हमेशा समाज के उपेक्षित वर्ग और गरीबों का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि अनऑथराईजड कॉलनियों को नियमित हमारी कांग्रेस की सरकार ने किया। 
अरविन्दर सिंह लवलीन ने काह कि  15 साल में यह विकास, उन्नत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, बेहतरीन शिक्षा, 24 धंटे बिजली,  चौड़ी सड़कों, मैट्रो, बसों, किशोरी और लाडली शहर बना है। उन्होंने कहा कि गांधीनगर के बहुत बहनों का लाडली योजना का लाभ मिला। 
अरविन्दर सिंह लवली ने राजगढ़ की जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव का समय आ गया है और आपको अब निर्णय लेना है कि झूठ पार्टी को मुहतोड़ जवाब देकर और विकास करने वाली पार्टी कांग्रेस को भरपूर समर्थन दे।

Copyright @ 2019.