राष्ट्रीय (01/12/2013) 
कांग्रेस इस बार पिछली बार से भी बड़ी जीत के साथ सरकार बनाऐगी- शकील अहमद
01 दिसम्बर 2013।। पूर्वी दिल्ली।।  
     अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव शकील अहमद ने आज गांधीनगर के बुलंद मस्जिद क्षेत्र में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और आप पार्टी को यह आभास हो गया है कि कांग्रेस ही फिर से बड़ी जीत के साथ दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है, इसलिए भाजपा लोगों को गुमराह करने तथा कांग्रेस पार्टी और उसकी सरकार को बदनाम करने के मकसद से बिजली की दरों को लेकर लगातार शोर मचा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनता से नजदीकी और उपलब्धियां जग जाहिर हैं।  दिल्ली देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहॉं 24 घंटे बिजली रहती है। दिल्ली में बिजली की दरें सभी महानगरों और एन सी आर शहरों से कम हैं। शकील अहमद ने कहा कि मतदाताओं का दिल जीतने के लिए केवल बड़े वायदों से काम नहीं चलता क्योंकि अब जागरूक मतदाता विकास और बदलाव की बात करते हैं। कांग्रेस पिछले 15 सालों से जनता की भलाई  और विकास के लिए रात-दिन काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास की गाड़ी भविष्य में भी पटरी से नहीं उतरेगी क्योंकि कांग्रेस विधानसभा चुनाव बहुमत से जीतेगी।
     शकील अहमद ने कहा कि पूरे दिल्ली में कांग्रेस को उत्साहजनक समर्थन मिल रहा है क्योंकि लोग हमारी सरकार द्वारा 15 साल में किये गये अनुकूल परिवर्तन को मानते हैं। कांग्रेस समूची राजनीति में आधुनिक बुनियादी ढॉंचा उपलब्ध कराने के लिए तेज विकास जारी रखेगी। 
इस मौके पर गांधीनगर के विधायक अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि ने कहा कि उनकी सरकार एक साथ 895 कालोनियां नियमित करने, ऐसी कालोनियों में विकास कार्य करने और 45 पुर्नवास कालोनियों में मालिकाना हक देने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। इससे अनियोजित विकास वाले क्षेत्रों में रहने वाले 50 लाख लोगों की तकदीर बदल गयी। उन्होंने कहा कि हमारा यह बुलंद मस्जिद क्षेत्र भी अनऑथराईड था लेकिन कॉग्रेस सरकार के प्रयास के कारण इस कॉलनी को नियमित कर यहां विकास कार्य किया गया। 
अरविन्दर सिंह लवली ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि मेट््रो के तीसरे चरण का विकास काम समय पर सुनिश्चित करने, डबल डैकर फ्लाईओवर, मोनोरेल और ट््राम चालू करने के काम में जुट जाएगी। इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र की स्कीमों को भी अधिक सार्थक और विस्तृत बनाया जाएगा। कांग्रेस ने हमेशा समाज के उपेक्षित वर्ग और गरीबों का हमेशा साथ दिया है।
अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि हमारा काम ही हमारा प्रचार है और हम सोच समझ कर कार्य करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि विधानसभा चुनाव  में कांग्रेस बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी क्योंकि लोगों को पिछले 15 सालों में हुआ विकास दिखाई देता है। दिल्ली की समृद्व तस्वीर देखने के बाद स्थिति समझने के लिए शब्दांे की आवश्यकता ही नहीं है।

Copyright @ 2019.