राष्ट्रीय (30/11/2013)
इंद्र कुमार गुजराल की आज पुण्यतिथि, पीएम मनमोहन सिंह ने दी श्रद्धांजलि

देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की आज पुण्यतिथि है। देश की तमाम राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के 13 वें प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बतौर पीएम 21 अप्रैल 1997 से 19 मार्च 1998 तक देश की सेवा की। इंद्र कुमार गुजराल ने स्वतंत्रता संग्राम में भी हिस्सा लिया था। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान वे जेल भी गए। 1997 में भारत के प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में अलग- अलग पदों पर काम किया। वे संचार मंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, सूचना प्रसारण मंत्री, विदेश मंत्री जैसे अहम पदों पर काम किए। राजनीति से पहले उन्होंने कुछ वक्त बतौर पत्रकार भी काम किया। |
Copyright @ 2019.