राष्ट्रीय (28/11/2013) 
नितिन गडकरी की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी के पूर्वांचल प्रकोश्ठ संयोजक सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
नई दिल्ली, 28 नवम्बर।   दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्वांचल प्रकोश्ठ के संयोजक शिवराम पांडेय ने अपने सैकड़ों समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आज भाजपा दिल्ली प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व राश्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, डा. हर्श वर्धन, विजय गोयल सहित पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व विधायक स्वरूपचन्द राजन, ठाकुर जगदीश सिंह सहित सौ से अधिक कांग्रेसी नेता शामिल थे।
      इस मौके पर श्री गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही सत्ता की राजनीति की और आम जनता को सिर्फ वोट बैंक समझा। यही कारण है कि आजादी के 66 साल बाद भी देष में गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व्याप्त है। आष्चर्य तो यह है कि कांग्रेस पार्टी ने अब चोरी और सीनाजोरी वाली नीति अपना ली है। कांग्रेसी नेताओं की नजर में भ्रश्टाचार अब षिश्टाचार में बदल गया है। इसीलिए कांग्रेस के घोशणा पत्र में भ्रश्टाचार समाप्ति के बारे में एक षब्द भी नहीं कहा गया है।
      उन्होने कहा कि देष और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सारे देष में नरेन्द्र मोदी की आंधी चल रही है। इस आंधी में कांग्रेस का जर्जर किला ढहने जा रहा है। इस बात का अंदाजा कांग्रेसी नेताओं को है। इसीलिए अब वे कह रहे हैं कि यदि कांग्रेस हारी तो बड़ा बुरा होगा। सच यह है कि भाजपा आयेगी और कांग्रेस का कुराज समाप्त करके भाजपा का सुराज स्थाापित करेगी।

 

Copyright @ 2019.