राष्ट्रीय (28/11/2013)
गांधीनगर के 14 हजार लोगों केा मिलता है पेंशन- अरविन्दर सिंह लवली

नई दिल्ली।। गांधीनगर के विधायक एंव कांग्रेस के उम्मीदवार अरविन्दर सिंह
लवली ने आज रघुवरपुरा और सीलमपुर का दौरा किया। सीलमपुर में आयोजित
कार्यक्रम में अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली में अन्य राज्यों के
मुकाबले बिजली सस्ती है और 24 घंटे बिजली उपलब्ध भी है। भारतीय जना पार्टी
बिजली पर राजनीति कर रही है और दिल्ली वासियों को गुमराह करने की कोशिश कर
रही है। उन्होने कहा कि दिल्लीवासी 1992 के भाजपा शासन के दौरान जो दिल्ली
में बिजली की हालत थी उससे हम सब वाकिफ है। बिजली के दिल्ली की गलियों में
दंगे होते थे। सारा सारा दिन बिजली गायब रहती थी। बिजली दफ्तर पर तोड़ - फोड
हुआ करती थी। दिल्लीवाले अभी उन दिनों को भूले नहीं। अरविन्दर सिंह लवली
ने कहा कि जिस तरह से गांधीनगर में विकास हुआ है वैसा किसी और विधानसभा का
नहीं हुआ। उन्होने कहा कि गांधीनगर विधानसभा में ही सिर्फ 14 हजार लोगों को
पेंशन दिया जाता है। अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि शास्त्री पार्क और
सीलमपुर में मैट्रो स्टेशन का निर्माण करवाया और आजाद नगर में मैट्रो
स्टेशन का काम चल रहा है। उन्होनें कहा दिल्ली में सबसे पहले मोनो रेल
गांधीनगर से होकर जाऐगी।
अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि गांधीनगर के सभी गलियों को दिल्ली
मास्टर प्लान 2005 में व्यावसायिक घोसित करवाया। उन्होंने कहा कि गांधीनगर
के व्यपारियों के लिए गारमेंट उद्योग को घरेलु उद्योग का दर्जा दिलवाया।
उन्होने कहा कि कांग्रेस विकास करने के लिए आई है। उन्होने लोगों से अपील
किया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस को ही वोंट दे ताकि ज्यादा से ज्यादा
दिल्ली का विकास हो सके। |
Copyright @ 2019.