राष्ट्रीय (18/11/2013)
हिन्दू हितों के लिए राष्ट्रवादी शिवसेना ने भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन दिया।
नई दिल्ली, 18 नवम्बर।
देश में हिन्दू मतों के बटवारे को रोकने के लिए राष्ट्रवादी शिवसेना ने
दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यो में हो रहे विधानसभा चुनावों में भाजपा
उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की है और अपने कार्यकर्ताओं को
निर्देशित किया है कि हिन्दू विरोधी कांग्रेसी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए
तन-मन-धन से भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में कार्य करें। उपरोक्त निर्णय
पार्टी पदाधिकारियों की आयोजित एक बैठक में लिया गया। बैठक में राष्ट्रीय
पदाधिकारियों के अलावा दिल्ली प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद थे।
बैठक के उपरांत पार्टी
द्वारा जारी किए गए एक प्रैस वक्तव्य में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख श्री
जयभगवान गोयल ने बताया कि देश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेराजगारी रोकने में
असफल एवं महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल तथा घोटालेबाज कांग्रेस सरकार
को उखाड़ फेकना आज देश की जरूरत है और यह तभी संभव होगा जब हिन्दू मतों के
बटवारे को रोका जाए। उन्हांेने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देश व
हिन्दू समुदाय को भारतीय जनता पार्टी और मोदी के नेतृत्व की अत्यंत
आवश्यकता है और यह तभी संभव होगा जब देश का प्रत्येक हिन्दू देश व धर्म की
रक्षा व सम्मान के लिए एकजुटता के साथ आगे आकर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता
तक पहुंचाने में मदद करेगा।
श्री गोयल ने कहा कि
दिल्ली भाजपा के प्रभारी श्री नितिन गड़करी एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री
विजय गोयल के अनुरोध पर पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करने का
निर्णय लिया है और हिन्दुत्व व देश हित को ध्यान में रखते हुए पार्टी
कार्यकर्ता दिल्ली सहित पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों के
लिए कार्य करेगें। |
Copyright @ 2019.