राष्ट्रीय (12/11/2013)
लोकतंत्र की रक्षा के लिए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
रायपुर, 12 नवम्बर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने
विधानसभा चुनाव में बस्तर क्षेत्र में शहीद हुए जवानों को अपनी विनम्र
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा हेतु उनका यह बलिदान
व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने नक्सली हमले में घायल हुए जवानों के शीघ्र
स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने बस्तर
क्षेत्र में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए गहरी संवेदना
व्यक्त की है। |
Copyright @ 2019.