पटना में हुई भाजपा की हुंकार रैली पर नीतीश कुमार नेविवादित बयान देकर इसे नया तूल दे दिया है। उन्होंने कहा किआतंकियों की वजह से नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली सफल हुई, नहीं तोहुंकार रैली सफल नहीं होती, मोदी की हुंकार रैली पर कटाक्ष करते हुए नीतीश ने कहा कि गांधीमैदान आधा ही भरा था। उन्होंने कहा कि मोदी बार- बार झूठ बोलरहे हैं। रैली के लिए सुरक्षा इंतजामों पर बोलते हुए नीतीश ने कहा कि इस रैली के लिए सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए थे। कहीं,कोई कमी नहीं थी। रैली के दौरान हुए सिलसिलेवार धमाकों के बाद बिहार पुलिस कीजांच को सराहनीय बताते हुए उन्होंने अधिकारियों की प्रशंसा भीकी। गौरतलब है कि 27 अक्टूबर को भाजपा की हुंकार रैली के दौरान पटना में साम बम धमाके हुए, जिसमें 6 लोगों की मौतहो गई, जबकि 100 लोग घायल हो गए। इस धमाके के बाद नीतीश सरकार की काफी किरकिरी हुई।
|