राष्ट्रीय (08/11/2013) 
चीनी मिलें चलवाने को लेकर भाजपाईयों ने ज्ञापन दिया
मुजफ्फरनगर। चीनी मिलें चलवाने एवं बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मछेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भाजपाईयांे ने जिला गन्ना कार्यालय पर धरना दिया तथा जिला गन्ना अधिकारी डा. आरबी राम को ज्ञापन दिया।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं भाजपा के पदाधिकारी सरकुलर रोड स्थित जिला गन्ना अध्किारी कार्यालय पर पहुंचे तथा उन्होंने डीसीओ कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसानों का गन्ना खेतों में तैयार खड़ा है लेकिन चीनी मिलें चलने का कोई समय अभी निर्धारित नहीं किया गया है न ही चीनी मिलों द्वारा अभी तक गन्ने के रेट ही निर्धारित किये गये हंै। किसान मोर्चा की मांग है कि चीनी मिलें शीघ्र चलवाई जायें तथा गन्ने का दाम निर्धारित किया जाये। इसके अलावा किसानों का जो गन्ने का बकाया भुगतान है उसे भी दिलाया जाये। किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो किसान मोर्चा सड़़कों पर आकर आंदोलन करेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर मछेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व मंत्री सुध्ीर बालियान, युवा नेता शरद कपूर, डा. संजीव बालियान, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, वीरपाल निर्वाल, उमेश मलिक, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष वैभव त्यागी, विजय सैनी, भूषण सिंह, ब्रजेश पुंडीर, वीरेन्द्र उर्फ पप्पू, धर्मेन्द्र, चमन बाल्मीकि, विकास आर्य आदि मौजूद रहे।
Copyright @ 2019.