राष्ट्रीय (08/11/2013)
प्रेमी के साथ गहने और नकदी लेकर फरार...

| मुजफ्फरनगर। एक महिला अपने घर में रखे गहने व कुछ नकदी लेकर पे्रमी संग फरार हो गयी। महिला के पति ने पुलिस में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला अमित विहार कूकडा निवासी दिनेश ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि उसके पड़ौसी अजय का उसके घर पर आना जाना था। अजय मूल रूप से बहादराबाद हरिद्वार का रहने वाला है। दिनेश का आरोप है कि अजय उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उसकी पत्नी घर में रखी नकदी व जेवरात भी लेकर चम्पत हो गयी है। दिनेश का तो यहां तक कहना है कि अजय उसकी पन्द्रह वर्षीय बेटी को भी अपने साथ कहीं ले गया है। पुलिस नेे इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। |
Copyright @ 2019.



