राष्ट्रीय (03/04/2013)
चार सगी बहन अध्यापिकाओं के ऊपर बाइक सवार युवकों ने डाला तेजाब
शामली। इंटर कालेज से परीक्षा में डयूटी देकर वापिस लौट रही चार सगी बहने अध्यापिकाओं के ऊपर दो बाइक सवार युवकों ने पिचकारे से तेजाब डाल दिया। जिनमें से की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया है। दोनों युवक तेजाब डालकर मौके से फरार हो गये। परंतु पुलिस घटना से पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपी युवकों को पकडने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना कांधला क्षेत्र के मौहल्ला शेखजागदान निवासी चार सगी बहने कस्बा कांधला के ही एक कालेज में अध्यापिका का कार्य करती है। बताया जाता है कि आज चारों सगी बहने हिन्दू कन्या इंटर कालेज में परीक्षा में डयूटी देकर वापिस अपने घर जा रही थी। जब वह कांधला चैराहे पर पहुंची तो उसी समय वहां पर दो बाइक सवार युवक आये और उन्होंने आते ही चारों सगी बहने अध्यापिकाओं के ऊपर पिचकारी से लिये हुए तेजाब को डाल दिया जिससे उनके चेहरे बुरी तरह झुलस गये। तेजाब उनके अन्य शरीर के अंगों पर भी पडा। तेजाब के कारण तीन अध्यापिकाओं की हालत गंभीर बनी है। दोनों युवक अध्यापिकाओं के ऊपर तेजाब डालकर मौके से फरार हो गये। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया परंतु अध्यापिकाओं की गंभीर हालत को देखते उन्हें दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया है। घटना से कस्बावायिसों सहित जनपदवासियों भय बना हुआ है वहीं पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त दिखाई दे रहा है। एसपी आरोपियों को पकडने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।
सचिन धीमान |