Wednesday Jully 23 2025 06:49:42
राष्ट्रीय (17/03/2013) 
प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए कृतसंकल्पः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री वीरभद्र  सिंह से आज यहां चम्बा जिला के पांगी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमण्डल ने वन मंत्री श्री ठाकुर सिंह भरमौरी के नेतृत्व में भेंट की।
प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से चैनी दर्रा तथा होली-उतराला सुरंग के निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करने का आग्रह किया। उन्होंने घाटी में विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने की भी मांग की।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल को उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है तथा जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के कल्याण व संतुलित विकास के लिए विभिन्न पग उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी वित्त वर्ष के लिए जनजातीय उप योजना में 369 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो इस वर्ष से लगभग 11 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के लिए वर्ष 2013-14 में गैर योजना में 764 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।
श्री ठाकुर सिंह भरमौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि सुरंग के निर्माण से जनजातीय क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे और राज्य मुख्यालय से पांगी की दूरी कम होगी।
जिला परिषद सदस्य सर्वश्री अमित भरमौरी एवं राज कुमार, जिला युवा कांग्रेस के महासचिव  सतीश कुमार शर्मा, भरमौर कांग्रेस खण्ड के अध्यक्ष  ब्रहमा नंद, ग्राम पंचायत प्रधान  सुभाष चंद एवं  देवकी तथा ग्राम पंचायत मिंदल के उप प्रधान  सुर देव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.