राष्ट्रीय (24/02/2013) 
महिला को सरेराह गोली मारकर की हत्या

दिल्ली के सराय काले खां में करीब 7:30 बजे शाम में बदमाशों ने एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों का कहना है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की को युवक ने गोली मार दी। घायल लड़की को नजदीक के एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला भजनपुरा इलाके के रहने वाली है।

जिस युवक ने गोली मारी वह महिला को कई वर्षों से जानता था। गोली मारने वाला युवक मुक्ति यादव बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है। महिला विवाहित थी।

अडिशनल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस  अजय चौधरी ने बताया कि युवक और युवती दोनों ही एक दूसरे को लगभग एक डेढ़ साल से जानते थे और आरोपी मुक्ति यादव के पास ने पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल देसी कट्टा और सात जिन्दा कारतूस भी बरामद कर लिए है और युवक को मौके से पकड़ लिया गया है और अजय चौधरी का अनुसार वो इसे आपसी रंजिश का मामला बता रहे है ....प्रतकदर्शियो  के अनुसार दोनों में काफी देर तक कहासुनी हुई थी दोनों में काफी देर तक चिल्ला चिल्ला होती रही और इसके बाद आरोपी में महिला के सिर में गोली मार दी और महिला वही गिर पड़ी  ........

अजय सेठी ....

Copyright @ 2019.