राष्ट्रीय (20/02/2013) 
यश मेहता को भारत का पहला एचडी हिन्दी न्यूज चैनल के लिए मिला, इमवा अवार्ड 2013
4रीयल न्यूज भारत का एकमात्र HD हिन्दी न्यूज चैनल है। दुनिया के आधुनिकतम तकनीकि से संपन्न इस चैनल को यश मेहता लेकर आये हैं। हालांकि मीडिया इंडस्ट्री में आज चैनलों की बाढ़ सी आ गयी है। आज, लोग न्यूज के पेशे को महज कमाई का जरिया मानते हैं। ज्यादातर ये सुनने को मिलता है कि मीडिया के नाम पर लोग पैसा कमाने की फिराक में रहते हैं। देखा जाए तो मीडिया आज समाज को सच बताने के अपने दायित्वों से कतरा रही है। ऐसे में यश मेहता का मानना है कि मीडिया को भारत के संविधान में एक सम्मानजनक दर्जा मिला है। वो अपने तजुर्बे और अपने ईमानदार तथा कर्मठ साथियों के बल पर मीडिया की गरिमा के अनुरूप न केवल अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं अपितु दिन-ब-दिन भारतीय मीडिया को एक नया मुकाम देना चाहते हैं। यश मेहता ने यह ठान रखा है कि खबरों के मामले में वो सच से कोई समझौता नहीं करेंगे। उनकी यही सोच चैनल के टैग लाइन “आइना सच का” में साफ-साफ दिखाई देता है।
यश मेहता ने अपने केरियर के 18 साल पत्रकारिता में गुजारे हैं। अपने अथक मेहनत और तजुर्बे को हकीकत की धरातल पर उतारा है। यश मेहता का जन्म हरियाणा के छोटे से कस्बे टोहाना में हुआ। शुरुआती पढ़ाई-लिखाई भी इन्होने यहीं से की है। यश मेहता, टोहाना से लेकर देश के कई नामी गिरामी चैनलों में अपना योगदान दे चुके हैं। इनके तजुर्बे की बदौलत ही आज यश मेहता का नाम पत्रकारिता जगत में एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
प्रतिस्पर्धा और तरक्की के युग में जहां लोग कोई भी समझौता करने को तत्पर हैं, वहीं यश मेहता ने सच दिखाने के जज्बे को हमेशा सर-आंखों पर रखा है। यही वजह रही है कि यश जी को इंडियन मीडिया वेल्फेयर एसोसिएशन का “इमवा अवार्ड-2013” यानी IMWA अवार्ड और न्यूज पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज़ा गया। इतना ही नहीं पत्रकारिता जगत से जुड़े कई सम्मानों से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। जहां एक तरफ यश मेहता को उनके कर्तव्यनिष्ठा और कर्मठता के लिए मीडिया सम्मानित कर रहा है वहीं बदले में यश जी, कई और चैनल लाकर अपने तजुर्बे को इस देश को समर्पित करना चाहते हैं। यश जी का हमेशा से यह प्रयत्न रहा है कि कैसे मीडिया को नित-नए गरिमामयी स्थान मिल सके।
Copyright @ 2019.