राष्ट्रीय (20/02/2013) 
साइंस प्रतियोगिता में रिया व सागर ने मारी बाजी

कैथल, 20 फरवरी  (राजकुमार अग्रवाल)
यहां जींद रोड पर स्थित बी.आर.डी.एम. पब्लिक स्कूल में साइंस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छठी से दसवीं तक के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य वरूण जैन ने किया। प्रदर्शनी में बच्चों ने विंड मिल, संकेत सूचक, डाक पेटी, पानी उपचारक यंत्र, हाईड्रोइलेक्ट्रीक सिटी, मृदा अपरदन, कृषि के विभिन्न सिंचाई विधियां, वाष्पीकरण द्वारा बादलों का बनना, जनरेटर व अन्य विभिन्न माडलों को प्रस्तुत किया। इस प्रदर्शनी में रेड स्टार हाउस से आठवीं व नौवीं कक्षा की रिया, येलो स्टार हाउस से दसवीं कक्षा के विपुल, अंकुश व दीपक, ग्रीन स्टार हाउस से दसवीं कक्षा की नेहा व सातवीं कक्षा की रिया तथा ब्लू स्टार हाउस से सातवीं कक्षा के कृष्ण व सागर के माडलों को प्रथम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य सहित स्टाफ के सभी सदस्यगण मौजूद थे।

Copyright @ 2019.