Thursday Jully 24 2025 13:55:02
राष्ट्रीय (12/10/2012) 
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले तीन गिरफ्तार
कैथल, 12 अक्तूबर , सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने के 3 मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीआरओ ने बताया थाना ढांड के एएसआई रामफल ने पंचमुखी चौक से रोशन लाल वासी ड्यौढ़ खेड़ी को शराब सेवन करते काबू किया है। इस क्रम में सीवन थाना के एएसआई महीपाल ने सुच्चा सिंह वासी सीवन को तथा चीका थाना के एएसआई कश्मीर सिंह ने पेहवा रोड़ से गणेश महतो वासी सीतावान पुर बिहार को शराब सेवन करते काबू किया है। तीनों आरोपियों को आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है।
Copyright @ 2019.