राष्ट्रीय (01/10/2012) 
देसी कपड़ों की भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय में प्रदर्शनी

गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय के परिसर में ‘‘गांधीजी और शांति के कपड़े’’ शीर्षक से देसी कपड़ों की प्रदर्शनी आयोजित की गई है।

इस प्रदर्शनी में जनपद सेवा ट्रस्ट मांड्या (कर्नाटक), खादी निकर सहकारी उत्पादकता संघ, धारवाड़ (कर्नाटक), असल (अहमदाबाद), वीमेंस वीव चैरिटेबल ट्रस्ट (मध्यप्रदेश), गुंटूर जिला खादी समिति (गुंटूर), पोरगई लम्बादी धरमपुरी (तमिलनाडु) जैसे हस्त कलाकारों के कई समूहों और संगठनों के उत्पाद रखे गए हैं।

इस अवसर पर ‘‘दक्षिण अफ्रीका का एक सत्žयाग्रही-महात्मा गांधी और हिन्दी’’ शीर्षक से कुछ दुर्लभ दस्तावेजों/तस्वीरों को भी प्रदर्शनी में रखा गया है। इसमें दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी की गतिविधियों और 1914 में दक्षिण अफ्रीका छोड़ने के बाद वहां रह रहे भारतीयों के लिए किए गए उनके कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें महात्मा गांधी के दर्शन और हिन्दी को लेकर उनकी चिंताओं को प्रमुखता से दर्शाया गया है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन केन्द्रीय ग्रामीण विकास और पेयजल एवं सफाई मंत्री श्री जयराम रमेश द्वारा किया गया।

Copyright @ 2019.