राष्ट्रीय (16/09/2012) 
घर में घुस मारपीट करने के आरोप में दो गिरफ्तार
कैथल, 15 सितंबर ।घर में घुसकर महिला से मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में वांछित 2 आरोपियों को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पीआरओ ने बताया राधा स्वामी कलोनी वासी एक विवाहित महिला की शिकायत अनुसार 8 सितम्बर की शाम जब वह मकान में अपने 1 वर्ष 4 माह के बच्चे को दुध पिला रही थी, तो कलोनी वासी रजत व उसके साथियों ने उसे चोटें मारी, तथा अश£ील छेड़छाड़ की और फरार हो गये। विवाद की वजय दिन में बरसाती पानी की निकाशी को लेकर शिकायत कर्ता की सास के साथ आरोपी की कहासुनी होना बताया गया है। शहर पुलिस के एएसआई ईश्वरङ्क्षसह ने रजत वासी राधास्वामी कलोनी व अनिल वासी गांधीनगर कैैथल को गिरफ्तार कर लिया है।
Copyright @ 2019.